ADVERTISEMENTREMOVE AD

TIME मैगजीन के कवर पर सोनम वांगचुक की फोटो का दावा सच नहीं

TIME के कवर को एडिट कर दावा किया जा रहा है कि जुलाई 2026 के एडिशन में सोनम वांगचुक की फोटो है

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, जिसमें टाइम मैगजीन के कवर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की तस्वीर है. फोटो को भारत में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की हालत पर टाइम मैगजीन की स्टोरी में गंभीर चिंता जाहिर की गई है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : टाइम मैगजीन के जुलाई 2026 के एडिशन में सोनम वांगचुक की तस्वीर होने का दावा सच नहीं है. वायरल फोटो एडिटेड है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने सबसे पहले TIME की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जुलाई 2026 के सभी एडिशन चेक किए. किसी भी एडिशन में सोनम वांगचुक की तस्वीर हमें नहीं मिली.

एशिया के अलावा हमने अन्य एडिशन भी चेक किए, किसी भी एडिशन के कवर पर सोनम वांगचुक की फोटो या उनसे जुड़ी कोई स्टोरी हमें नहीं दिखी.

  • अब हमने टाइम मैगजीन की वेबसाइट पर कीवर्ड्स के जरिए सोनम वांगचुक से जुड़ी सभी स्टोरी देखनी शुरू कीं. अक्टूबर 2025 का एक आर्टिकल हमें मिला. इस आर्टिकल में क्लामेट चेंज के मुद्दे पर काम कर रहे दुनिया भर के 100 लोगों के नाम हैं, जो TIME मैगजीन ने चिन्हित किए. इन नामों में एक नाम सोनम वांगचुक का भी था.

  • लेकिन, TIME मैगजीन की वेबसाइट पर हमें ऐसी कोई स्टोरी नहीं मिली, जिसे वायरल पोस्ट में दिखाया गया है.

  • वांगचुक से जुड़े हालिया आर्टिकल्स, रिपोर्ट्स भी हमने देखीं, कहीं भी ये जिक्र नहीं है कि सोनम वांगचुक की फोटो TIME मैगजीन की कवर स्टोरी पर है. साफ है कि वायरल फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत दावा किया जा रहा है.

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा सच नहीं है कि सोनम वांगचुक की फोटो टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी पर छपी है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×