ADVERTISEMENTREMOVE AD

CJP प्रोटेस्ट से लेकर PM Modi के बारे में वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

Webqoof Recap: इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के 21वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने 18 जुलाई की सुबह सफदरजंग अस्पताल में एडमिट करा दिया है.

सोशल मीडिया पर बीते दिनों CJP के प्रोटेस्ट से लेकर राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग से रेप के आरोपों को लेकर की गई खबरों के बीच, अलग-अलग तरह के भ्रामक दावे और झूठी खबरें भी शेयर की गई है.

वेबकूफ के इस साप्ताहिक RECAP में हम आपको बताएंगे बीते दिनों वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों का सच.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

छेड़छाड़ करने वाले शख्स पर गोली चलाती महिला का यह वीडियो AI है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बुर्का पहनी एक महिला सड़क पर चल रही है और तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक आदमी उसके पास आता है. उसके बाद यह महिला बंदूक निकालती है और बाइकर को चेतावनी देने के लिए गोली चलाती है. जिसके बाद वह युवक वहां से भाग जाता है.

दावा: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां यूजर्स ने दावा किया है कि यह एक असली घटना है जिसमें एक महिला छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति पर गोली चलाती दिख रही है.

यह दावा गलत है. यह वीडियो AI से बनाया गया है और इसमें किसी महिला के एक पुरुष पर गोली चलाने की असली घटना नहीं दिखाई गई है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

कश्मीर पर बोलतीं अरुंधति रॉय की पुरानी वीडियो CJP प्रोटेस्ट की बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर लेखिका और एक्टिविस्ट अरुंधति रॉय का कश्मीर पर बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन का है.

वीडियो में अरुंधति रॉय क्या कहती हैं?: वीडियो में रॉय कहती हैं, "कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न अंग नहीं रहा है. आप मुझसे यह बात कितनी भी आक्रामकता से या कितनी भी बार पूछना चाहें, पूछ सकते हैं. यहां तक ​​कि भारत सरकार ने भी UN में यह माना है कि यह भारत का अभिन्न अंग नहीं है. तो अब हम उस नैरेटिव को बदलने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?"

नहीं, यह वीडियो 2010 का है और इसमें अरुंधति रॉय नई दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

चिराग पासवान का यह वीडियो श्रीगंगानगर रेप सर्वाइवर से मुलाकात का नहीं है

सोशल मीडिया पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें अस्पताल में एडमिट एक लड़की और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में चिराग पासवान को श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग बच्ची जिसके साथ गैंगरेप की घटना हुई है, उससे मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है.

नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में चिराग पासवान को दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एडमिट घायलों से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बीजेपी में शामिल होते शेखर सुमन का ये वीडियो 2 साल पुराना है

अभिनेता, व्यंगकार और हास्य कलाकार शेखर सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में वो बीजेपी दफ्तर से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते दिख रहे हैं. वीडियो के टेक्स्ट में दावा किया गया है कि शेखर सुमन बीजेपी में शामिल हो गए हैं. शेखर सुमन इस वीडियो में अमित शाह समेत बीजेपी के कई शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते दिख रहे हैं.

दावा : वीडियो को सोशल मीडिया पर हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है.

यह वीडियो 2 साल पुराना है. शेखर के हाल में बीजेपी में शामिल होने की कोई विश्वसनीय रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़िए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

PM मोदी ने अपने पिता को नहीं बताया क्रांतिकारी, वायरल ग्राफिक फर्जी

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बयान वाला एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि, "मेरे पिता जी बहुत बड़े क्रांतिकारी थे वो सुभाष चन्द्र बोस की सेना में थे वो सुभाष चन्द्र बोस के लिए अंग्रेजों के खिलाफ जासूसी करते थे अंग्रेजों ने उनके ऊपर 11 सौ डॉलर का ईनाम भी रखा था पिता जी ने गांधी जी के कहने पर खुद को अंग्रेजों के सामने सरेंडर कर दिया था और वो गांधी वादी बन गएं."

इस कार्ड को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि यह बातें पीएम मोदी ने हालिया 'मन की बात' कार्यक्रम में बोलीं हैं.

यह दावा सही नहीं है. यह वायरल ग्राफिक असली नहीं है बल्कि फर्जी है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

श्रीगंगानगर रेप केस: आरोपियों की चौराहे पर फांसी का दावा सच नहीं

सोशल मीडिया पर राजस्थान के श्रीगंगानगर में हाल में हुए 13 वर्षीय लड़की के साथ हुए रेप के मामले को लेकर कई तरह के दावे वायरल हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल है, जिसमें चौराहे पर कुछ लोगों को फांसी के फंदे पर झूलता देखा जा सकतता है. दावा है कि ये वीडियो रेप केस के आरोपियों को बीच चौराहे पर फांसी दिए जाने का है.

वायरल वीडियो असली घटना का नहीं, बल्कि ये उत्तरप्रदेश के अलिगढ़ में मुहर्रम के मातम के दौरान का है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

नाबालिग से रेप के आरोपी ऑटो ड्राइवर की पिटाई का नहीं है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को बुरी तरह पीटते हुए दिख रहे हैं.

दावा: इस वीडियो को राजस्थान के श्री गंगानगर में नाबालिग के अपरहण और यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी का बताकर शेयर किया जा रहा है.

नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो राजस्थान के श्री गंगानगर का नहीं है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अरुणाचल प्रदेश में हुई चीनी सेना की घुसपैठ के नहीं हैं ये वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिसमें से एक में सेना की वर्दी में कुछ सैनिक नजर आ रहे हैं और उनके आस पास कुछ महिलाएं नजर आ रही हैं जो उन्हें कहीं जाने से रोकने की कोशिश करती दिख रही हैं.

दूसरे वीडियो में सेना के घेरे में भीड़ को देखा जा सकता है जो कहीं पहुंचने की कोशिश कर रही है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना घुस आई है और वहां की महिलाएं चीन की सेना को देश से निकलने के लिए बोल रही हैं."

यह दावा सही नहीं है.यह दोनों वीडियो एक लोकेशन या घटना के नहीं है, दोनों वीडियो अलग-अलग जगह और घटना की है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×