ADVERTISEMENTREMOVE AD

इंदिरा आवास योजना में पैसे मिलने का ये दावा झूठा है

हमें ऐसी कोई आधिकारिक रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें वायरल दावे की पुष्टि की गई हो.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि, "पीएम मोदी ने इंदिरा आवास योजना के तहत अपने नाम लिखवाने वाले लोगों को बहुत बड़ी खुशखबरी दे दी हैं, जिसने भी इसमें अपना नाम लिखवाया था उन सभी के खाते में बहुत जल्द मोदी जी पैसे भेजने वाले हैं."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • पीएम मोदी के इंदिरा आवास योजना के लिए नाम लिखवाने वाले लोगों को पैसा देने की कोई आधिकरिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई भी न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें पीएम मोदी के इंदिरा आवास योजना में नाम लिखवाने वाले लोगों को पैसे देने की बात कही गई हो.

  • साल 2016 में इंदिरा आवास योजना (IAY) को नए रूप में ढालकर इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (PMAY-G) कर दिया गया था.

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई यह योजना पूरे भारत में पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए सुरक्षित और मजबूत "पक्के" घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देने का काम करती है.

  • प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर हमें ऐसी कोई नोटिफिकेशन नहीं मिली जिसमें वायरल दावे की पुष्टि की गई हो.

  • इसके सिवा हमने पीएम मोदी के आधिकारिक X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) भी चेक किया लेकिन हमें पीएम मोदी की ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली जिसमें उन्होंने इंदिरा आवास योजना के तहत लोगों के खातों में पैसे डालने की बात कही हो.

  • हमने PMO की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक किया लेकिन हमें वहां भी ऐसी कोई जानकारी या नोटिफिकेशन नहीं मिली.

निष्कर्ष: इंदिरा आवास योजना के तहत पीएम मोदी के खाते में पैसे ट्रांसफर करने का वायरल दावा झूठा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×