सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूटी में धमाका होता है और स्कूटी चालक उस धमाके की जद में आकर कई मीटर तक ऊपर उछल कर गिरता है.
दावा: इस पोस्ट को असली घटना का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाया गया है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें वायरल घटना की पुष्टि की गई हो.
वायरल वडियो को ध्यान से देखने पर हमें वीडियो में कुछ ऐसी कमियां नजर आईं (जैसे मुड़ते समय स्कूटी का रुख बदल जाना, युवक का उछलते हुए अजीब तरह से आकार बदलना ) जिससे हमें इस वीडियो के AI से बेन होने का अंदाजा हुआ.
यहां से अंदाजा लगाकर हमने इस वीडियो के AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया, जहां इस वीडियो के AI से बने होने की सम्भावना जताई गई.
इसके सिवा हमने इस वीडियो को AI की पहचान करने वाले एक अन्य टूल Deepfake-O-Meter पर चेक किया जहां इस वीडियो के AI से बने होने 90 प्रतिशत से भी ज्यादा संभावना जताई.
निष्कर्ष: इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में हुए धमाके से उड़े स्कूटी चालक के AI से बने वीडियो को असली घटना बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
