ADVERTISEMENTREMOVE AD

BJP के खिलाफ बयान देते धर्मेंद्र प्रधान का यह वीडियो Deepfake है

धर्मेद्र प्रधान का यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसमें AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धर्मेद्र प्रधान को बोलते हुए देखा जा रहा है, "बेटा आज मैं पेला गया हूं, कल तुम भी पेले जाओगे, कुचु पुछू रिजाइन कर दो बोल बोलकर मुझे मंत्रालय से निकाल दिया ना अब देखना मैं कैसे बीजेपी की सारी पोल खोलता हूं."

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि धर्मेद्र प्रधान का यह वीडियो उनके इस्तीफे देने के बाद के बयां का है.

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • धर्मेद्र प्रधान का यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसमें AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? सबसे पहले हमने इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च कर यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के बाद ऐसा कोई भाषण दिया है ?

  • हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें वायरल दावे की पुष्टि की गई हो.

  • इसके बाद, हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें पता चला कि जिस हिस्से में न्यूज एंकर दिख रही हैं वह वडियो 26 जुलाई 2026 को अपलोड किए गए NDTV के एक YouTube वीडियो से लिया गया था.

  • हालांकि उस ओरिजिनल वीडियो में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP के विरोध-प्रदर्शन के बारे में बात की गई है, लेकिन उसमें वह भाषण नहीं है जो वायरल क्लिप में दिखाया गया है.

हमारी सर्च में हमें ANI की यह वीडियो मिली जिससे यह पता चला कि वायरल वीडियो में धर्मेंद्र प्रधान के जो विज़ुअल्स इस्तेमाल किए गए हैं. वे NEET पेपर लीक और इसकी दोबारा परीक्षा के बारे में मई 2026 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से लिए गए थे. इस वीडियो में उन्होंने अपने इस्तीफे देने या बीजेपी के बारे में कोई बात नहीं की है.

इसके सिवा हमने इस वीडियो को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hiya पर अपलोड किया जहां इस वीडियो के ऑडियो के AI और डीपफेक से बने होने की संभावना जताई गई.

निष्कर्ष: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी के राज खोलने के बयान देने वाला वीडियो असली नहीं है बल्कि उसमें AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×