ADVERTISEMENTREMOVE AD

CJP, असम बाढ़, BJP को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

RECAP: सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें और वायरल दावे शेयर किए गए हैं.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

हाल ही के हफ्तों में असम ने कई सालों में बाढ़ के सबसे बुरे संकटों में से एक का सामना किया है. रिपोर्टों के अनुसार इसमें लगभग 80 लोगों की मौत हुई है और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं; हजारों गांव पानी में डूब गए हैं और परिवारों को सड़कों और तटबंधों के किनारे बने अस्थायी कैंपों में रहने को मजबूर होना पड़ा है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन खत्म हो चुका है और इसके साथ ही धम्रेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है.

इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें और वायरल दावे शेयर किए गए हैं. वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आपको बताएंगे बीते दिनों वायरल हुए ऐसे ही भ्रामक दावों का सच.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

CJP प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस का नहीं ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पुलिस कर्मियों और युवाओं के बीच झड़प होती दिख रही है. वीडियो पुलिस थाने का लग रहा है, इसमें देखा जा सकता है एक शख्स थाने के अंदर ही युवतियों को धमकाता दिख रहा है.

दावा : वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो CJP प्रदर्शनकारियों का है, जिन्हें पुलिस प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी गिरफ्तार कर रही है.

नहीं, वायरल वीडियो जून 2026 में शुरू हुए CJP के प्रदर्शन से पहले से ही इंटरनेट पर है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

असम में बाढ़ प्रभावित की लाश का नहीं ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसको शेयर कर दावा किया जा रहा है कि असम में कथित तौर पर बाढ़ में मरने वाली कई महिलाओं के शव दिखाई दे रहे हैं.

नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो असम बाढ़ में पीड़ित लोगों का नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड वीडियो है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

स्कूटी में हुए धमाके से उछलते हुए युवक की यह वीडियो असली नहीं AI है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूटी में धमाका होता है और स्कूटी चालक उस धमाके की जद में आकर कई मीटर तक ऊपर उछल कर गिरता है.

दावा: इस पोस्ट को असली घटना का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

  • यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाया गया है.यह

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

CJP प्रदर्शन फिर से शुरू होने के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक को भीड़ के बीच खड़ा देखा जा सकता है. पीछे प्रदर्शन का मंच है और भीड़ नारेबाजी करती दिख रही है. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि CJP का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है.

वायरल वीडियो CJP 21 जुलाई का है, जब 20 जुलाई के संसद मार्च पर प्रदशनकारियों पर हिंसा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना जंतर-मंतर पहुंचे थे.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

BJP के खिलाफ बयान देते धर्मेंद्र प्रधान का यह वीडियो Deepfake है

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धर्मेद्र प्रधान को बोलते हुए देखा जा रहा है, "बेटा आज मैं पेला गया हूं, कल तुम भी पेले जाओगे, कुचु पुछू रिजाइन कर दो बोल बोलकर मुझे मंत्रालय से निकाल दिया ना अब देखना मैं कैसे बीजेपी की सारी पोल खोलता हूं."

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि धर्मेद्र प्रधान का यह वीडियो उनके इस्तीफे देने के बाद के बयां का है.

धर्मेद्र प्रधान का यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसमें AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हनुमान भजन पर नाचते मुस्लिम शख्स का ये वीडियो CJP प्रदर्शन का नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हनुमान भजन पर तालियां बजा रहे हैं और उन्हीं के बीच कुर्ता-पजामा और टोपी पहने एक शख्स भजन पर नाच रहा है. वीडियो को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है.

वायरल वीडियो दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन का नहीं है. वीडियो प्रदर्शन शुरू होने के पहले से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

CJP प्रदर्शन के बाद अमेरिका लौटते अभिजीत दीपके का नहीं ये वीडियो

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपका का एक वीडियो वायरल है. दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में अभिजीत जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के खत्म होने के बाद वापस अमेरिका लौटते दिख रहे हैं.

वायरल वीडियो CJP का प्रदर्शन खत्म होने के बाद का नहीं. ये वीडियो 15 जून से इंटरनेट पर है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

फायरिंग करती पुलिस का ये वीडियो CJP प्रदर्शन का नहीं, पाकिस्तान का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें पुलिस फायरिंग करती दिख रही है. साथ ही वीडियो में पुलिस एक शख्स को बेरहमी से लाठियों से पीटती भी दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का है.

वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि पाकिस्तान के कराची का है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज में एक छात्रा की मौत होने का दावा झूठा है

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, 25 जुलाई 2026 को खत्म हो चुका है. प्रदर्शन खत्म होने के साथ साथ सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और भ्रामक दावे शेयर होने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है.

दावा: सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस लड़की की 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज में मौत हो गई है.

यह दावा सही है.वायरल पोस्ट असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

CJP प्रदर्शन की बताई जा रही महिला की ये फोटो असली नहीं AI है

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म हो चुका है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक प्रदर्शनकारी जींस (पैंट) के बटन खोल कर खड़ी नजर आ रही है.

दावा: सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जंतर-मंतर पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी का बताकर शेयर किया जा रहा है.

यह दावा सही नहीं है. यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×