ADVERTISEMENTREMOVE AD

जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन का नहीं, ये वीडियो AI से बना है

जंतर- मंतर पर प्रदर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के कई असली विजुअल्स के बीच AI से बने वीडियो भी वायरल हैं

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें संसद भवन के बाहर भारी भीड़ देखी जा सकती है. साथ ही फोटो में तिरंगे और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन का है. इस प्रदर्शन में NEET पेपर लीक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : ये सच है कि जंतर - मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. 20 जुलाई को संसद भवन तक निकले मार्च में भारी जनसैलाब देखने को मिला, लेकिन वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं है. असल में ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो नहीं मिला.

हमें वीडियो में ऐसी कुछ खामियां दिखीं जिनसे अंदाजा हुआ कि वीडियो AI से बना हो सकता है. वीडियो में जिस तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें दिख रही हैं, ऐसा ड्रोन से ली गई इतने बड़े जनसैलाब की फोटो में दिखने की संभावना बहुत कम है.

हमने वायरल वीडियो को AI पहचानने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. नतीजों में सामने आया कि वीडियो के AI से बने होने की संभावना 99% है.

जंतर-मंतर पर भीड़ : ऐसे कई विजुअल हमें मिले, जिनमें जंतर मंतर पर 20 जुलाई को आई असली भीड़ देखी जा सकती है. कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक X अकाउंट से भी 20 जुलाई दोपहर 12 बजे का एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें जनसैलाब देखा जा सकता है. पर वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : जंतर-मंतर पर उमड़ी भीड़ का बताकर वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं, AI से बना है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×