ADVERTISEMENTREMOVE AD

अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट का यह पुराना वीडियो मुंबई नहीं जयपुर का है

मुंबई में हुए हालिया विरोध-प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमले की कोई खबर नहीं है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को 10 अक्टूबर 2026 को पार्टी के दो अन्य नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था. इन नेताओं को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त हिरासत में लिया जब वह जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे.

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि, "शिवाजी पार्क दादर मुंबई में कोकरोच, जेल भरो आंदोलन में अभिजीत दीपक को पीटा गया."

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि 15 जून 2026 का है.

  • इस वीडियो में राजस्थान के जयपुर में पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं के विरोध-प्रदर्शन का है जहां अज्ञात लोगों ने अभिजीत दीपक के ऊपर हमला किया था.

  • मुंबई में हुए हालिया विरोध-प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमले की कोई खबर नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो के कुछ खास हिस्सों पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का इस्तेमाल किया और पाया कि यह वीडियो 15 जून 2026 से इंटरनेट पर मौजूद है.

  • NDTV ने 15 जून को YouTube पर यह वीडियो अपलोड किया था, जिसका कैप्शन था, "CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को जयपुर में भीड़ को संबोधित करने से पहले थप्पड़ मारा गया और पीटा गया.' कैप्शन के मुताबिक, जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले दीपके को कथित तौर पर कई बार थप्पड़ मारा गया था."

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें The Tribune की 15 जून 2026 की यह वीडियो न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो के बारे में लिखा था कि, "जयपुर में भाषण देने से पहले 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके को कई बार थप्पड़ मारे गए."

इस रिपोर्ट में आगे लिखा था कि, "जयपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को उनके तय भाषण से पहले कथित तौर पर भीड़ ने थप्पड़ मारा और उनके साथ बदसलूकी की. यह घटना विरोध-प्रदर्शन की इजाजत को लेकर चल रहे विवाद और बढ़े हुए राजनीतिक तनाव के बीच हुई थी. समर्थकों ने इस हमले की निंदा की और जिम्मेदारी तय करने की मांग की, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ा."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमारी सर्च में हमें ऐसी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिली (यहां, यहां और यहां ) जहां इस वायरल वीडियो को दीपके के साथ 15 जून 2026 को हुई जयपुर की घटना का बताया गया था.

  • इसके उलट अभिजीत दीपके के दादर के शिवाजी पार्क वाले प्रोटेस्ट में हमें ऐसी कोई घटना होने की विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली. The Hindu में छपी रिपोर्ट में लिखा था कि, "कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मंगलवार, 6 अक्टूबर, 2026 को महाराष्ट्र पुलिस की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस CJP कार्यकर्ताओं को नोटिस भेज रही है.

  • उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर दबाव डाला जा रहा है कि वे 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन से दूर रहें. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में भी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे गए थे."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट के पुराने वीडियो को मुंबई के दादर में हुई हालिया घटना का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×